• Sat. Jul 4th, 2026

राह चलते छात्र को पीटा, धारदार हथियार से गाल कटा

ByVijay Singhal

Aug 7, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र में स्थित श्रीजी बाबा स्कूल के सामने कुछ लड़कों ने एक छात्र को बुरी तरह पीटा। इस दौरान धारदार हथियार के वार से छात्र का गाल कट गया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने 11वीं के छात्र व उसके साथियों पर मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित सुशील कुमार ने बताया कि वह लाजपत नगर का रहने वाला है। दोपहर में श्रीजी बाबा स्कूल, गोवर्धन रोड के सामने से जा रहा था। उसी समय उसके एक सहपाठी व उसके चार दोस्तों ने रोक लिया और पीटा। एक लड़के ने धारदार हथियार से उसका गाल काट दिया। इंस्पेक्टर हाईवे उमेश चंद्र त्रिपाठी के अनुसार प्रकरण में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.