हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। तेज धूप व लू से आंखों में संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। चिकित्सकों का कहना है कि गर्मी से आंखों में जलन, लालपन और पानी आने की समस्या बढ़ जाती है। ब्लड प्रेशर गिरने से मरीज को पहले तेज सिर दर्द होता है और बेहोश होने की स्थिति तक बन जाती है। जिला अस्पताल की नेत्र रोग ओपीडी में प्रतिदिन 130 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इसमें 60-70 मरीज आंखों में संक्रमण के पहुंच रहे हैं। सामान्य दिनों में यह संख्या 20 से लेकर 30 तक होती थी। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. धीरेंद्र कुमार कहना है कि गर्मी में आंखों का अधिक ख्याल रखने की जरूरत होती है। लगातार तेज धूप में निकलने से आंखों में जलन और पानी निकलने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आंखों के धूल जाने से खुजली या जलन के साथ दर्द होने लगता है और पलकों में सूजन आ जाती है। इससे बचाव के जरूरी है कि आंखों को समय-समय पर ठंडे पानी से धोते रहें। धूप में चलते समय चश्मे का प्रयोग करें।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
