• Tue. Feb 10th, 2026

विद्युत बिल के नाम पर हो रहे जनता के शोषण के विरोध में बिजली घर पर जोरदार प्रदर्शन

ByVijay Singhal

Sep 14, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा आज दिनांक 14 सितंबर 2023 को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा वृंदावन नगर अध्यक्ष भगवान दास निषाद के साथ किए गए अभद्र व्यवहार व  विद्युत बिल के नाम पर हो रहे  जनता के शोषण  के विरोध में बिजली घर पर जोरदार प्रदर्शन  कर विद्युत विभाग अधिशासी  अभियंता के ऑफिस में ताला लगाकर 5 घंटे तक कब्जा किया। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता हाथों में झंडा लेकर टोपी पहनकर नारेबाजी करते हुए  जो ना माने झंडे से वह मानेगा डंडे से जय जवान जय किसान योगी मोदी मुर्दाबाद विद्युत विभाग मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पागल बाबा बिजली घर पर पहुंचे बिजली घर पर अधिकारियों के न मिलने पर अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग के ऑफिस में ताला लगाकर ऑफिस के आगे बैठ गए करीब 5 घंटे तक अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग के ऑफिस पर भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के कार्यकर्ताओं का कब्जा   रहा विद्युत विभाग के अधिकारियों ने पुलिस फोर्स को बुलाया उसके बाद सभी अधिकारी अधिशासी अभियंता के साथ कार्यालय पर पहुंचे विद्युत विभाग के अधिकारियों ने अभद्रता  करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आसान दिया उसके बाद अधिशासी  अभियंता को कार्यालय में घुसने दिया। कार्यालय में करीब 1 घंटे तक विद्युत विभाग के अधिकारी किसान नेताओं की वार्ता  चली।  अभद्र  करने वाले विद्युत विभाग के कर्मचारी ने भारतीय किसान यूनियन टिकैत के वृंदावन नगर अध्यक्ष भगवान दास निषाद से माफी मांगी व उपभोक्ताओं का शोषण न करने का भरोसा दिलाने पर ही भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता  कार्यालय का ताला खुला।भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के वरिष्ठ नेता गजेंद्र सिंह गवार भारतीय किसान यूनियन टिकैत के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के  युवा महानगर अध्यक्ष  सलीम खान ने   कहा विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी विद्युत बिल के नाम पर जनता का शोषण कर रहे हैं। जिन पर लाखों का बिल बकाया है । उनके कनेक्शन नहीं काटे जाते गरीब आम जनता का अगर एक माह का बिल हो तो उसका कनेक्शन काट दिया जाता है विद्युत विभाग विद्युत बिल के नाम पर जनमानस का उत्पीड़न कर रहा है। वृंदावन में विद्युत विभाग  द्वारा अनेक क्षेत्रों में अघोषित विद्युत कटौती की जाती है जगह-जगह विद्युत विभाग के बॉक्स खुले पड़े हैं जिससे कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है विद्युत विभाग द्वारा जनमानस व भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया गया तो भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता बिजली विभाग की ईट से ईट बजा देंगे अनिश्चित  कालीन आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर प्रमुख रूप  से जिला उपाध्यक्ष राजवीर नेताजी  वृंदावन नगर उपाध्यक्ष विनोद निषाद परसोत्तम निषाद लुुुुकुट बिहारी निषाद पप्पू निषाद दीपक निषाद सूरज निषाद विष्णु निषाद परसी निषाद फैजान कुरैशी मुजाहिद कुरैशी सुनील चौधरी जनसेवक आदि मौजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.