• Wed. Jun 24th, 2026

बाजना पुल के समीप भूसे की ट्रॉली पलटी, तीन घंटे रहा हाइवे जाम

ByVijay Singhal

Apr 2, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आगरा-दिल्ली हाइवे स्थित बाजना पुल पर भूसा से भरी ट्रैक्टर-ट्राली सोमवार सुबह अनियंत्रित हो पलट गई। रोड पर भूसा फैलने के चलते हाइवे जाम हो गया और वाहनों की लम्बी कतार लग गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली व भूसे को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। इस दौरान करीब तीन घंटे तक हाइवे पर जाम लगा रहा और लोग परेशान रहे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे आगरा की ओर से ट्रॉली से भूसा लेकर जा रहा ट्रैक्टर बाजना पुल पर अनियंत्रित होकर ट्रॉली समेत पलट गया। इस दौरान रोड पर भूसा फैल गया। इसके चलते आगरा-दिल्ली हाइवे पर जाम लग गया। जाम की सूचना मिलने पर हाइवे पुलिस ने मौके पर पहुंच क्रेन मंगा कर ट्रैक्टर ट्रॉली व भूसे को हटवाने की मशक्कत में जुट गयी। इस दौरान वाहनों की कई किमी लम्बी कतार लगने से जाम में फंसे राहगीरों को असुविधा का सामना करना पड़ा। करीब तीन घंटे तक हाइवे पर जाम लगा रहा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.