हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बाजना थाना क्षेत्र के मैरिज होम में आयोजित शादी में मौजूद युवक पर गोली चला दी गई। गनीमत रही कि गोली से युवक बाल-बाल बच गया। हमलावरों ने दो से तीन राउंड फायरिंग की। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात बाजना के मानागढ़ी मोड़ पर मैरिज होम में नौहझील क्षेत्र की युवती की शादी थी। इसमें भरतपुर से बारात आयी थी। शादी में आया युवक सत्येन्द्र सिंह निवासी थैरावर, जनूथर, जिला डीग को नौहझील क्षेत्र के गांव का युवक बुलाने आया और मैरिज होम से बाहर चलने की कही। आरोप है तभी वहां नौहझील क्षेत्र के गांव के दूसरे युवक ने उसके ऊपर गोली चला दी। इस दौरान हमलावर के साथ 6-7 अज्ञात युवक भी थे। गनीमत रही की गोली उसके नहीं लगी। गोली की आवाज सुन लोग एकत्रित हो गए। हमलावर दो-तीन राउंड फायरिंग कर बाजना की तरफ भाग गये।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
