• Tue. Feb 24th, 2026

एसएसपी ने थानेदारों को इधर से उधर किया

ByVijay Singhal

Aug 19, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। एसएसपी श्लोक कुमार ने आदेश जारी कर सात निरीक्षकों के तबादले किए हैं। इसमें वृंदावन थाना प्रभारी प्रशांत कपिल को लाइन भेजा है। बताया जा रहा है कि जन्माष्टमी पर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में हुई अव्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया है। इसके अलावा जमुनापार थाना प्रभारी अजय किशोर को थाना मगोर्रा, पुलिस लाइन से विदेश त्यागी को जमुनापार थाना प्रभारी, मगोर्रा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना पर्यटन, पर्यटन थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय को थाना वृंदावन, थाना मगोर्रा के अपराध निरीक्षक अजीत सिंह को प्रभारी लोक शिकायत प्रकोष्ठ और निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह पूर्व में प्रभारी डीसीआरबी का अतिरिक्त निरीक्षक थाना छाता का स्थानांतरण निरस्त करके पुलिस सम्मन सेल का प्रभारी बनाया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.