• Mon. Feb 9th, 2026

एसएसएफ के जवान की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव कमरे में खूंटी से लटका मिला

ByVijay Singhal

Mar 17, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव में सचिवालय सुरक्षा बल (एसएसएफ) के जवान की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव कमरे में खूंटी से लटका मिला। मायके पक्ष के लोगों ने विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के गांव शंकरगढ़ी निवासी रजत एसएसएफ दिल्ली में तैनात है। वह कुछ दिनों पहले गांव में छुट्टी पर आया था। शनिवार सुबह रजत की 26 वर्षीय पत्नी रिंकी का शव कमरे में खूंटी के सहारे फंदे पर लटका मिला। परिजनों के अनुसार, फंदे पर लटका होने की जानकारी तब हुई तब दोनों बच्चे रोते मिले। रोने की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में विवाहिता को नीचे उतारा गया तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। सूचना पर पुलिस व मायके पक्ष के लोग पहुंचे। मायके पक्ष के लोग विवाहिता को मारने का आरोप ससुरालियों पर लगाने लगे। सूचना पर नायब तहसीलदार जयंती मिश्रा, इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला गृह क्लेश के चलते विवाहिता ने खुदकुशी की है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.