हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला अस्पताल में लू के मरीजों के लिए विशेष वार्ड की व्यवस्था नहीं की गई। सामान्य वार्ड, डेंगू वार्ड में इन मरीजों को भर्ती किया जा रहा है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्च के अंतिम सप्ताह में शासन ने सभी सरकारी अस्पतालों में लू लगने से बीमार होने वालों के लिए विशेष वार्ड बनाने का आदेश दिया था। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर कोई असर नहीं है। जिले में अधिकतम तापमान प्रतिदिन 40 डिग्री से ऊपर पहुंच रहा है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 15 से अधिक मरीज आ रहे हैं। पिछले साल जिला अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड के जिस केबिन में लू के मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था की गई थी, वहां पर फिलहाल डेंगू के मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। इस वार्ड में कूलर और एसी की व्यवस्था नहीं है। जबकि लू के मरीजों को जिस वार्ड में भर्ती किया जाना है, उसमें कूलर व एसी का चलना जरूरी होता है। इसके बिना मरीज को राहत नहीं मिलती है। यदि समय से वार्ड नहीं बनाया जाएगा तो मरीज के आने पर इलाज में असुविधा होगी। सामान्य वार्ड में भी भर्ती रोगियों के लिए भी कूलर की व्यवस्था नहीं की गई है। सिर्फ पंखे ही सहारा बने हैं। ऐसे में इसमें भर्ती मरीज परेशान हो रहे हैं। गर्मी की वजह से मरीजों की बीमारी ठीक होने के बजाय बढ़ सकती है। यह जानते हुए भी स्वास्थ्य विभाग कोई व्यवस्था नहीं बना रहा है। डाॅ. मुकुंद बंसल, सीएमएस ने कहा, इमरजेंसी में 10 बेड के डेंगू वार्ड में हीट वेव के मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था की गई है। अधिक मरीज आने पर अलग से वार्ड तैयार करने की व्यवस्था की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
