• Tue. Oct 28th, 2025

घाटों पर गूंजे छठ मईया के गीत, जल में खड़े होकर किया सूर्य को नमन

ByVijay Singhal

Oct 28, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सूर्योपासना के पर्व छठ पूजा पर शाम घाटों पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए हजारों व्रती महिलाएं और श्रद्धालु यमुना तट, तालाबों और कृत्रिम घाटों पर जुटे। छठी मईया के जयकारों और लोकगीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। सुबह से ही श्रद्धालु पूजा सामग्री और टोकरी में ठेकुआ, फल, नारियल आदि लेकर घाटों की ओर रवाना हुए। शाम होते ही व्रती महिलाओं ने यमुना में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कस्बों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक छठ पूजा का उल्लास दिखाई दिया। यमुना किनारे विश्राम घाट, स्वामी घाट, बंगाली घाट, अड्डा घाट समेत कई स्थानों पर विशेष सजावट की गई थी। नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और स्वच्छता की पुख्ता व्यवस्था की। भक्तों ने दीप जलाकर नदी तट को आलोकित किया। वहीं छठ मैया के गीतों की मधुर ध्वनि ने शाम को और भी पावन बना दिया। 36 घंटे से निर्जला व्रतियों ने सूर्य देव को अर्घ्य दिया। कुछ व्रती घाट पर बैंड बाजे के साथ आए। छठ महापर्व के चौथे दिन मंगलवार को उदयाचलगामी (उगते सूर्य) को अर्घ्य देने के साथ ही इस चार दिवसीय महानुष्ठान का समापन हो जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.