• Fri. Feb 27th, 2026

मथुरा टाउन क्षेत्र में सड़क हादसे में फौजी की मौत

ByVijay Singhal

Feb 27, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।  टाउनशिप क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़त हो गई। हादसे में बाइक सवार एक फौजी की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बृहस्पतिवार को राजकीय सम्मान के साथ फौजी विनय को अंतिम विदाई दी गई। इसी दौरान उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया। सदर बाजार थाना क्षेत्र के औरगांबाद के बलदेवपुरम निवासी लांस नायक विनय कुमार (26) राजस्थान के बाड़मेर में तैनात थे। उनकी पत्नी गर्भवती थीं, उनकी देखभाल के लिए 12 फरवरी छुट्टी लेकर घर आए थे। उनका पड़ोसी दोस्त अमित सिंह भी छुट्टी पर था। वह भी फौजी है। धनवीर सिंह ने बताया कि उनका भांजा विनय और अमित बुधवार रात को एक ही बाइक से मथुरा से घर आ रहे थे। इसी दौरान गोकुल बैराज वाले रास्ते पर रात 9 बजे सामने से आ रहा तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि सामने वाला बाइक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां विनय को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं अमित निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि पीड़ित परिजन की तहरीर पर बाइक नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को पैतृक गांव नगला गिरधर में राजकीय सम्मान के साथ फौजी का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर सैकड़ों ग्रामीण और गणमान्य लोगों मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.