हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला अस्पताल से मायूस होकर लौट रहे त्वचा रोग से पीड़ित रोगियों के लिए राहत की खबर है। मातृत्व अवकाश पर चल रहीं त्वचा रोग विशेषज्ञ के स्थान पर एक अन्य चिकित्सक की ओपीडी में व्यवस्था की गई है। महर्षि दयानंद सरस्वती जिला चिकित्सालय में तैनात त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवानी शर्मा अभी कुछ दिन पूर्व ही छह माह के मातृत्व अवकाश पर गई हैं। इनके जाने से अस्पताल में आने वाले त्वचा रोगियों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा था। चूंकि सर्द मौसम के कारण इस समय त्वचा रोगियों की संख्या काफी अधिक है। इसे ध्यान में रखते हुए पहले सीएमएस ने अपर निदेशक स्वास्थ्य को पत्र लिखकर त्वचा रोग विशेषज्ञ की व्यवस्था करने की मांग की। वहां से व्यवस्था न होने पर सीएमएस द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए केडी मेडिकल कॉलेज से डिस्ट्रिक्ट रेजीडेंसी प्रोग्राम (डीआरपी) के तहत आए एमडी मेडिसिन डॉ. अभिषेक को यहां तैनात किया है। जिससे अब यहां आने वाले त्वचा रोग से पीड़ित मरीजों को वापस नहीं लौटना पड़ रहा है और उन्हें उपचार और परामर्श मिल रहा है। सीएमएस डॉ. मुकुंद बंसल ने बताया कि त्वचा रोग मरीजों की समस्या को देखते हुए यह वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। ताकि मरीजों को परेशानी न उठानी पड़े।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
