• Mon. Feb 23rd, 2026

ठाकुर राधा दामोदर मंदिर में मनाया भगवान श्रीकृष्ण का छठी महोत्सव

ByVijay Singhal

Aug 22, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के  ठाकुर राधा दामोदर मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के छठे दिन आयोजित हुआ छठी महोत्सव में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर में जहां एक ओर भक्तों ने बधाईंया गाईं तो मंदिर के सेवायतों ने इस दिन को खास बनाने के लिए मंदिरों को भक्ति रस से विभोर कर दिया। मंदिर के अंगसेवी निताई गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह महोत्सव आचार्य तरुण गोस्वामी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः कालीन बेला में ठाकुर श्री राधा दामोदर जी के दूध, दही, शहद, शक्कर, गंगाजल आदि से भव्य महाभिषेक से हुई। अभिषेक के पश्चात ठाकुर जी का मनोहारी शृंगार कर आरती उतारी गई और नजर उतारी गई। महोत्सव की सबसे विशेष परंपरा के तहत मंदिर सेवायतों द्वारा भक्तों के बीच टॉफी, बिस्कुट, खेल-खिलौने, वस्त्र, बर्तन एवं पैसे लुटाए गए। ठाकुरजी को विशेष रूप से कढ़ी-चावल का भोग अर्पित किया गया, जिसके उपरांत भक्तों के बीच भी वही प्रसाद वितरित किया गया। संध्याकाल में ब्रज की महिला भक्तों द्वारा ठाकुर जी के समक्ष पारंपरिक बधाई गीतों का गायन किया गया। इसके साथ ही ठाकुर जी को छप्पन भोग भी अर्पित किए गए। इसके अलावा वृंदावन के अन्य मंदिरों में छठी उत्सव मनाया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.