हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। झूलेलाल चालिया महोत्सव के अंतर्गत द्वितीय श्री झूलेलाल वरुणदेव तपोभूमि दिव्य दर्शन यात्रा पर मथुरा के सिंधीजन हरियाणा के सोहना के लिए रवाना हुए। कार्यक्रम संयोजक किशोर इसरानी ने बताया कि गुरुग्राम के सोहना में एक प्राचीन सिद्धपीठ झूलेलाल वरुणदेव की तपोभूमि पावन नंगली धाम है, जो 300 साल से भी ज्यादा पुराना है, जिसकी यात्रा की शुरूआत गत वर्ष हुई थी। इसी क्रम में महाराज स्वामी पंडित मोहनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में जिले के लगभग पांच दर्जन से ज्यादा सिंधीजन गोवर्धन रोड कृष्णा आर्चिड से बस द्वारा हरियाणा के सोहना के लिए रवाना हुए। कार्यक्रम संयोजिका एडवोकेट अनीता चावला ने बताया कि प्राचीन भारतीय संस्कृति और सिंधु सभ्यता से जुड़े सिंधीजन अपने इष्टदेव वरुणावतार भगवान झूलेलाल की तपोभूमि देखने के लिए काफी समय से उत्सुक थे। इस अवसर पर सिंधी जनरल पंचायत के अध्यक्ष नारायणदास लखवानी, जितेंद्र लालवानी, झामनदास नाथानी, रमेश नाथानी, गीता नाथानी, रमेश केवरानी आदि लोग मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
