• Mon. Feb 23rd, 2026

चांदी लुटेरों की शिनाख्त हुई, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

ByVijay Singhal

Jun 14, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना गोविंदनगर क्षेत्र में दिनदहाड़े 12 किलोग्राम चांदी लूटने की वारदात के बाद पुलिस बदमाशों को पकड़ने में दिन-रात किए हुए है। गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें लगी हुईं हैं। टीम ने अब तक 75 से अधिक सीसीटीवी के फुटेज खंगाले हैं। जिस सीसीटीवी कैमरे में लूट की पूरी वारदात कैद हुई है उसे भी गहनता से देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, बदमाशों की शिनाख्त हो चुकी है, जल्द ही उनको पकड़कर माल बरामद कर लिया जाएगा। द्वारिकेशपुरी कॉलोनी के निकट बाइक सवार दो बदमाश चांदी कारोबारी गोपेश्वर के नौकर मोतीलाल से 12 किलो चांदी लूटकर ले गए थे। मोती लाल ने एक बदमाश को पकड़ भी लिया, लेकिन वह आंखों में मिर्च का पाउडर झोंककर भागने में सफल रहा। यह पूरी वारदात पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसमें बदमाशों का चेहरा भी स्पष्ट दिखाई दे रहा है। पुलिस ने इसके प्रिंटआउट के सहारे बदमाशों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। अब तक लगभग 50 संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने बताया कि पूर्व में जो लोग लूट में पकड़े गए हैं उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी ने बताया सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश की जा रही है। पांच टीम खुलासे के लिए लगी हैं। सभी लगातार दबिश दे रहीं हैं। लूट में पकड़े गए पुराने शातिरों से पूछताछ की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.