• Mon. Feb 16th, 2026

ड्यूटी के दौरान महिला दरोगा के कमरे में घुस गया एसआई, नशे में किया रेप का प्रयास, गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Mar 21, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जिले के मगोर्रा थाने में तैनात उप निरीक्षक ने थाना परिसर में रह रही महिला दरोगा के कमरे में बुधवार रात घुस कर दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी शराब के नशे में था। जानकारी होने पर डीआईजी/एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने मामले की जांच कराई। मामला सही पाये जाने पर दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। थाने में पुलिस कर्मी अपनी-अपनी ड्यूटी पर थे। वहां तैनात महिला दरोगा थाना परिसर स्थित अपने कमरे में थी।बुधवार देर रात करीब तीन बजे शराब के नशे में एक दरोगा थाना परिसर में महिला दरोगा के क्वार्टर में घुस गया। दरोगा ने महिला दरोगा के साथ छेड़खानी शुरू कर दी और दुष्कर्म का प्रयास किया। यह देख महिला दरोगा घवरा गयी। उसने शोर मचा दिया। थाना परिसर में महिला के क्वार्टर से शोर होने पर थाना परिसर में मौजूद पुलिस कर्मी दौड़े। यह देख आरोपी दरोगा वहां से चला गया। महिला दरोगा ने साथी पुलिस कर्मियों को पूरी घटना बतायी। तुरंत ही इस मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। इस खबर से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीआईजी/एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने इसे गंभीरता से लेते हुए तुरंत मामले की जांच के लिए एसपी देहात व सीओ गोवर्धन को लगा दिया। गुरुवार सुबह ही पुलिस अधिकारी थाने पर पहुंच गए और जांच शुरू हो गई। जांच में सही मिलने पर एसपी देहात और सीओ गोवर्धन ने डीआईजी/एसएसपी शैलेश पांडेय को अवगत कराया। इसके बाद पीड़िता महिला दरोगा की तहरीर पर आरोपी दरोगा के खिलाफ गुरुवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया, महिला दरोगा अपने कमरे में थी। तभी शराब के नशे में एक दरोगा उनके कमरे में घुस गया और उनके साथ छेड़खानी व अभद्रता की। मामला संज्ञान में आने पर जांच कराकर पीड़़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। आरोपी दरोगा गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.