• Fri. Jul 3rd, 2026

श्री कृष्ण सेना ने जन्मभूमि को अतिक्रमण से मुक्ति कराने के उद्देश्य से लगाई मथुरा की परिक्रमा

ByVijay Singhal

Apr 11, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । युवा पीढ़ी को संस्कृति की ओर उन्मुख करने के उद्देश्य से श्री कृष्ण सेना के तत्वाधान में नव सम्वत सर की पूर्व संध्या पर मथुरा जी की परिक्रमा विगत वर्षों की भांति पौराणिक महत्व के कंकाली मंदिर से वरिष्ठ हिंदूवादी नेता गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी व कंकाली मन्दिर के सेवक सुनील शर्मा की उपस्थिति में श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण से मुक्ति, यमुनाजी को प्रदूषण से मुक्ति व गौ रक्षा के संकल्प के साथ आरम्भ हुई , जो भूतेश्वर महादेव के दर्शन उपरांत श्रीजी बाबा आश्रम, जगन्नाथ पुरी से श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मुख्य द्वार पर भारी संख्या में साथ चल रहे पुलिस बल के साथ पहुंचने पर परिक्रमार्थियों का विक्रम अग्रवाल सहित अन्य व्यवसाइयों ने पुष्प वर्षा कर फल व शीतल जल से स्वागत किया । भगवान श्रीकेशवदेव को प्रणाम कर कनुआ बाबा की बगीची के सामने से परिक्रमा पूर्ण की। पूरा परिक्रमा मार्ग कृष्ण लला हम आयेंगे, पूरा कब्जा पाएंगे, अयोध्या हुई हमारी है, अब मथुरा की बारी है… के उद्घोष से गूंजता रहा । समापन के पश्चात पूरे परिक्रमा मार्ग में सफाई व चूना डलवाने व सुरक्षा घेरे में कार्यक्रम की सफलता में सहोयग हेतु सेना के पदाधिकारियों ने निगम के महापौर विनोद अग्रवाल व जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया । व्यवस्था में तेज प्रकाश, भानु प्रताप , श्रेयांश शर्मा व चौधरी प्रेम सिंह का उल्लेखनीय सहयोग रहा ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.