• Sat. Jul 4th, 2026

स्कूलों में शिक्षकों की कमी, मुख्यालय पर 208 काट रहे बेगारी

ByVijay Singhal

Aug 9, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में, जहां शिक्षकों की कमी है, वहीं अंतरजनपदीय स्थानांतरण के बाद आए शिक्षक-शिक्षिकाएं अभी तक बेगारी काट रहे हैं। उन्हें विद्यालय आवंटित नहीं किए गए हैं। वे कार्यालय पर ही हाजिरी दे रहे हैं। करीब एक माह पूर्व प्रदेश में अंतरजनपदीय स्थानांतरण हुए थे। इस प्रक्रिया में अन्य जनपदों से 310 शिक्षक-शिक्षिकाओं का मथुरा में स्थानांतरण किया गया। इनमें से सिर्फ 208 शिक्षक ही आए और जुलाई के प्रथम सप्ताह में ज्वाइनिंग बीएसए कार्यालय में दे दी। पहले ये सभी बीएसए कार्यालय पर हाजिरी दे रहे थे। इसके बाद नवागत बीएसए ने आकर सभी को ब्लॉक कार्यालय मथुरा पर हाजिरी लगाने के आदेश दिए। इसके बाद नगरीय कार्यालय पर उपस्थिति लगाने के आदेश दिए गए, लेकिन अब तक विद्यालयों का आवंटन नहीं किया गया है। उधर, जिले के अनेक विद्यालयों में लंबे समय से शिक्षकों की कमी चल रही है। जिस तरह अंतर जनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया के तहत जिले में 208 शिक्षक-शिक्षिकाएं आईं हैं। इसी प्रक्रिया के तहत जिले से भी 34 शिक्षक-शिक्षिकाओं का स्थानांतरण अन्य जनपदों में हुआ है। हालांकि मथुरा आने के लिए 310 शिक्षक-शिक्षिकाओं की सूची जारी हुई थी, लेकिन इनमें से 208 शिक्षक ही आए हैं। सुनील दत्त, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया  अभी पूरे प्रदेश में कहीं भी अंतर जनपदीय स्थानांतरण में आए शिक्षकों को विद्यालय आवंटित नहीं हुए हैं। इसके लिए प्रदेश से समय सारिणी जारी हुई है, जिसके तहत 16 व 18 अगस्त को संभवत: काउंसिलिंग की जाएगी। इसके बाद शिक्षकों को विद्यालय आवंटित किए जाएंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.