• Fri. Jul 10th, 2026

एसएचओ को लगी गोली, हायर सेंटर के लिए रेफर

ByVijay Singhal

Jan 4, 2024
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

कासगंज 5 जनवरी 2024 उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के नरपत गांव के दो पक्षों प्रमोद यादव और रिशिपाल यादव के मध्य पशुओं को लेकर विवाद हो गया था, जिसमें यह कहा गया था कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के पशु अपने यहां बांध लिए हैं। इस सूचना पर सिकंदरपुर वैश्य प्रभारी थाना अध्यक्ष हरिभान सिंह राठौर मौके पर पहुंचे। इसी मध्य एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान चली गोली एसएचओ के कंधे में जा लगी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कप्तान व्दारा जिले का तमाम फोर्स बुलवाकर सर्च ऑपरेशन चलवाया जा रहा है जबकि घायल एसएचओ को उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.