हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आज एटीवी पर एटीवी विकास संघर्ष समिति के सभी सदस्यों ने शिवरात्रि के पावन पर्व के मौके पर जनता व व्रतियों की सेवा के लिए प्रसाद वितरण कर सेवा की। इस मौके पर संरक्षक नाहर सिंह भगत जी ने कहा सेवा धर्म ही सनातन सेवा है। आज पूरे भारतवर्ष में शिवरात्रि की धूम है हम सब भी भगवान शिव से आशीर्वाद ले । अध्य्क्ष अरविंद चित्तोडिया ने कहा अब आगे से और भी धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम कराये जायेगे। जिस क्षेत्र की जनता बढ़चढ़ कर इन आयोजनों का लुत्फ उठाये। सचिव ठा पवन सिंह ने सभी सदस्यों के माथे पर चंदन का तिलक कर सभी सदस्यों से प्रण करवाया। की आगे भी हम इस तरह के कार्यक्रम कर समाज को एवं युवाओं को नशे से दूर कर सनातन परंपरा से अवगत कराएं। इस मौके पर ,जगदीश चौधरी, भोलू चौधरी , राहुल सिंह , वी के चौधरी , संजीव सिंह , प्रहलाद चाहर , कुलदीप गौतम , सुरेशचंद्र , अजय ठाकुरआदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
