• Mon. Feb 9th, 2026

निकाय चुनाव में लहराएगा भाजपा का परचम, शिवहरे

ByVijay Singhal

Nov 1, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं विधायक विजय शिवहरे ने कहा कि कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा का परचम लहराएगा। चुनाव से पहले संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करें। बूथ समिति और पन्ना प्रमुख के ढांचे को सक्रिय करें। ब्राह्मण सभा धर्मशाला में सोमवार को निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक में शिवहरे ने कहा कि चुनाव घोषित होने में अधिक समय नहीं है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर संपर्क करें और नये मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराएं। कार्यकर्ता सात से 12 नवंबर तक घर-घर जनसंपर्क करें और मोदी एवं योगी की जन कल्याणकारी उपलब्धियों के पत्रक बांटे। पार्टी के प्रत्याशी के लिए कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटेंगे तभी नगर निकायों में भगवा परचम लहराएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह चुनाव में पूरे मनोयोग से जुट जायें। धनश्याम लोधी, रघुवर सिंह तोमर, भगवत रुहेला, तरुण सेठ, धर्मवीर अग्रवाल, अंकित मालविया, हुकम चंद अग्रवाल, भानुप्रताप सिंह, सीमा रानी, निर्भय पांडेय, इंद्रपाल धनगर, मोनिका गुप्ता, विनीत शर्मा, टिंकूर अग्रवाल, मनीष जैन, संजय पारुआ, बिजेंद्र अग्रवाल, गोपाल शर्मा, भगवानदास होडलिया, चुन्नीलाल प्रेमी, हितहरि शास्त्री, डॉ. जवाहर रावत, गिर्राज बाल्मीकि, राजेंद्र सविता, प्रेम माहौर, सतीष बाल्मीकि आदि थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.