हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। लखनऊ में शाइन सिटी फर्जीवाड़े के सह आरोपी तेजनारायण शुक्ला को आर्थिक अपराध शाखा ने बुधवार शाम को को वृंदावन से गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी 20 हजार का इनामी है, लंबे समय से पुलिस को उसकी तलाश थी। आरोपी वृंदावन में रहकर कॉलोनी काटने का काम कर रहा था। छह साल पहले लखनऊ में शाइन सिटी बसाने के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा किया गया था। इसमें लोगों को सस्ती जमीन और उपहार दिलाने के नाम पर ठगा गया था। बाद में मामला खुलने पर प्रदेश भर में शाइन सिटी बसाने वालों के खिलाफ तीन सौ से अधिक मुकदमे दर्ज हुए थे। इसमें मुख्य आरोपी राशिद नसीम के साथ सीतापुर के थाना लहरपुर स्थित मरसंडा निवासी तेजनारायण शुक्ला भी सह आरोपी था। उसके खिलाफ लखनऊ के गोमतीनगर थाने में दस से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
आरोपी पर लखनऊ पुलिस ने 20 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था। 2020 में गोमतीनगर थाने में दर्ज हुए दो मुकदमों की विवेचना आर्थिक अपराध शाखा द्वारा की जा रही है। इन दोनों ही मुकदमों में अदालत ने आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी कर रखा है। बुधवार को वृंदावन में आरोपी के होने की सूचना पर आर्थिक अपराध शाखा के इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह के नेतृत्व में टीम वृंदावन पहुंची। यहां ओमेक्स सिटी स्थित आवास से शाम साढ़े छह बजे के करीब उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वह वृंदावन में रहकर एक नई कॉलोनियां बसाने का काम कर रहा था। आसपास के लोगों को भी इसकी भनक नहीं थी कि वह लखनऊ के शाइन सिटी फर्जीवाड़े का सह आरोपी हो सकता है। गिरफ्तारी के बाद आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारी उसे लखनऊ लेकर रवाना हो गए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
