• Mon. May 25th, 2026

दिल्ली हाट की तर्ज पर बनेगा मथुरा में शिल्पग्राम, पहली किश्त हुई जारी

ByVijay Singhal

Nov 29, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद अब दिल्ली हाट की तर्ज पर मथुरा में शिल्पग्राम बनाने जा रहा है। शासन ने मथुरा शिल्पग्राम के लिए 9 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी कर दी है। यह शिल्पग्राम मथुरा-गोवर्धन रोड स्थित जचौंदा में बनाया जाएगा। ब्रज में धार्मिक उत्सव वर्ष भर आयोजित होते हैं। करोड़ों लोग इन उत्सव का हिस्सा बनने के लिए मथुरा आते हैं। इन श्रद्धालुओं द्वारा ब्रज में बनने वाले हस्तशिल्प से जुड़े सामान की खरीद भी बड़ी मात्रा में की जाती है। ब्रज में हस्तशिल्प से जुड़े उत्पाद को एक स्थान प्रदान करने और इनकी ओर पर्यटकों को आकर्षित करने की योजना पर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा काम किया जा रहा है। इसके तहत दिल्ली हाट की तरह मथुरा में भी शिल्पग्राम का निर्माण किया जाएगा। मथुरा-गोवर्धन रोड स्थित गांव जचौंदा पर 6.85 हेक्टेयर जमीन इसके लिए चिन्हित की गई थी। इसमें करीब पांच हेक्टेयर वाले हिस्से पर शिल्पग्राम और टीएफसी का निर्माण प्रस्तावित है, जबकि सवा हेक्टेयर जमीन के हिस्से पर पार्किंग की प्लानिंग है। ब्रज में हस्तशिल्प से जुड़ा बड़ा कारोबार देश में ही नहीं विदेशों तक फैला है। यहां बनीं कंठी माला, पोशाक, शृंगार का सामान देश ही नहीं दुनिया के बाजार में भी अपनी जगह बनाए हुए है। वृंदावन में बनने वाली पोशाक अनेक देशों में बिक्री के लिए जाती हैं। ऐसे ही अन्य सामान भी है, जो ब्रज दर्शन को आने वालों की पसंद बने हुए हैं। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि ब्रज के हस्तशिल्प कला को प्रोत्साहित करने के लिए मथुरा में शिल्पग्राम बनाया जाएगा। इसके लिए 18.33 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। 9 करोड़ रुपये की पहली किश्त मिल गई है। टेंडर की प्रक्रिया के बाद निर्माण शुरू होगा। यह स्थल गोवर्धन मार्ग पर बनेगा। जहां से करोड़ों पर्यटक, श्रद्धालु गिर्राज महाराज की परिक्रमा के लिए गुजरते हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.