• Sun. May 10th, 2026

3 अक्तूबर से शुरू होगा शारदीय नवरात्र महोत्सव, पालकी पर आएंगी मां दुर्गा

ByVijay Singhal

Oct 1, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। 3 अक्तूबर से शारदीय नवरात्र महोत्सव शुरू हो रहे हैं। उत्सव के तहत देवी मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम होंगे तो वहीं सार्वजनिक स्थानों पर मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित की जाएगी। 12 अक्तूबर को अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक विजयादशमी पर्व मनाया जाएगा। मां चामुंडा देवी मंदिर, ठाकुर मदन मोहन मंदिर, फौजदार कुंज, दुसायत मोहल्ला, बनखंडी बाजार आदि स्थानों पर भव्य स्वरूप में दुर्गा पूजा समारोह मनाया जाएगा। मूलतः बंग संप्रदायी मां दुर्गा पूजा महोत्सव के संदर्भ में श्रीहरिदास पीठाधीश्वर इतिहासकार आचार्य प्रहलाद वल्लभ गोस्वामी बताते हैं कि श्रीधाम वृंदावन में सभी धर्म-संप्रदायों के उत्सव महोत्सव श्रद्धा के साथ मनाए जाते हैं। इसी क्रम में 3 से 12 अक्तूबर तक शारदीय नवरात्र महोत्सव का आयोजन होगा, जिसकी शुरुआत 3 अक्तूबर को कलश स्थापना के साथ होगी। इस बार जहां पंचमी तिथि दो दिन मनेगी, वहीं नवमी तिथि क्षय होने से कहीं-कहीं अष्टमी के साथ नवमी 11 को तो कहीं 12 अक्तूबर को नवमी व दशमी तिथि एक साथ मनाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस साल नवरात्र के प्रथम दिन हस्त नक्षत्र योग व जयद योग में पूजन होगा। मां दुर्गा का आगमन इस बार पालकी पर और विदाई चरणायुध (मुर्गे) पर होगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.