• Tue. Feb 10th, 2026

ठा. राधा दामोदर मंदिर में अत्यंत धूमधाम से मनाया गया शरद पूर्णिमा महोत्सव

ByVijay Singhal

Oct 29, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन के सेवाकुंज क्षेत्र स्थित प्राचीन ठाकुर श्रीराधा दामोदर मंदिर में शरद पूर्णिमा महोत्सव मंदिर की प्रधान सेवायत आचार्या श्रीमती तरूलता गोस्वामी (मां गुसाईं) के पावन सानिध्य में अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ मनाया गया।जिसके अंतर्गत मंदिर के वरिष्ठ सेवायत एवं अंगसेवी आचार्या करुण कृष्ण गोस्वामी महाराज के द्वारा ठाकुर विग्रहों को श्वेत पोशाक धारण कराकर उन्हें 56 भोग निवेदित किए गए।इसके अलावा महारास लीला की दिव्य झांकी के दर्शन समस्त भक्तों-श्रृद्धालुओं को कराए गए।
मंदिर के सेवायत आचार्या कृष्ण बलराम गोस्वामी महाराज व आचार्या पूर्णचंद्र गोस्वामी महाराज ने कहा कि शरद पूर्णिमा महोत्सव ठाकुर श्रीराधा-कृष्ण के द्वारा असंख्य ब्रजगोपियों के साथ की गई दिव्य महारास लीला का आनन्द उत्सव है।श्रीधाम वृन्दावन के प्राचीन सप्त देवालयों में से एक ठाकुर श्रीराधा दामोदर मंदिर में ये महोत्सव अत्यंत विधिविधान व पारंपरिक तरीके से हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाता है।
इस अवसर पर देश-विदेश के कोने – कोने से आए असंख्य भक्तों-श्रृद्धालुओं ने ठाकुरजी की दिव्य झांकी के दर्शन कर अनंत पुण्य अर्जित किया।साथ ही मंदिर की चार परिक्रमा की।
महोत्सव में ब्रज साहित्य सेवा मंडल के अध्यक्ष डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, ब्रजभूमि कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित बिहारीलाल वशिष्ठ, युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा, पण्डित ईश्वरचंद्र रावत आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.