हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जैंत थाना क्षेत्र स्थित छटीकरा रोड पर डालमिया फार्म हाउस में हरे पेड़ काटने के मामले में शंकर सेठ समेत 31 आरोपी जिला जेल में निरुद्ध हैं। जिला एवं सत्र न्यायाधीश के यहां सोमवार को वन विभाग के मामले में जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी, लेकिन शोकावकाश के कारण सुनवाई टल गई और कोर्ट ने सुनवाई के लिए 21 नवंबर की तारीख दी है। 18 सितंबर की रात को डालमिया फार्म हाउस में 454 पेड़ काटे गए। इस मामले में वन, विद्युत, एमवीडीए और नगर निगम ने अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज कराए। जैंत पुलिस ने शंकर सेठ समेत 42 आरोपियों को 24 सितंबर को कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें अंतरिम जमानत दे दी गई। लगातार अंतरिम जमानत मिलने पर वन विभाग ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश के यहां अंतरिम जमानत न देने के लिए याचिका दायर की। 23 अक्तूबर को एसीजेएम (प्रथम) ने वन विभाग के मामले में आरोपियों की अंतरिम जमानत याचिका खारिज जेल भेज दिया। इसके बाद शंकर सेठ के अधिवक्ताओं ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश के यहां जमानत के लिए याचिका दायर की। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने 18 नवंबर को जमानत पर सुनवाई के लिए तारीख मुकर्रर की थी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
