• Sat. May 2nd, 2026

छटीकरा में हरे पेड़ काटने के मामले में शंकर सेठ गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Sep 24, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। छटीकरा वृंदावन मार्ग पर डालमिया फार्म हाउस में हरे पेड़ काटने के मामले में आरोपी शंकर सेठ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि अन्य आरोपियों की भी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। जल्दी ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। चार दिन पूर्व डालमिया फार्म हाउस में काफी संख्या में हरे पेड़ काट डाले गए थे। वन विभाग समेत अलग-अलग विभागों ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज कराए हैं। वन विभाग ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एमवीडीए ने भी ग्रिल तोड़ने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। यह पूरा मामला शहर के लोगों के बीच बड़ी चर्चा का विषय बना हुआ है।
कई संगठनों के लोग आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि हरे पेड़ों पर विभागों की मिलीभगत से आरा चलाया गया है। इस मामले में वन रक्षक एवं दरोगा को निलंबित किया जा चुका है तथा रेंजर को नोटिस दिया गया है। माना जा रह है कि कई अन्य पर भी जल्द ही गाज गिरने जा रही है। मथुरा में छटीकरा वृंदावन मार्ग पर डालमिया फार्म हाउस में हरे पेड़ काटने के आरोप में पुलिस ने शंकर सेठ को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। हाल ही में कई हरे पेड़ काटे जाने के मामले में वन विभाग ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.