• Mon. Feb 9th, 2026

गोवंश कटान मामले में पुलिस पर गंभीर आरोप,हिंदू संगठनों ने एसएसपी से की शिकायत

ByVijay Singhal

Jan 22, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा के कोसीकलां थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में अवैध गौ-वंश कटान के एक मामले में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठे हैं। आरोप है कि पुलिस ने मौके से पकड़े गए आरोपियों को हल्की धाराओं में चालान कर थाने से ही रिहा कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश और तनाव का माहौल बन गया है। हिंदू संगठनों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। यह घटना 19 जनवरी की सुबह की है। शाहपुर गांव में अवैध रूप से गाय और भैंसों के कटान की सूचना मिलने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय चौकी इंचार्ज को सूचित किया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लगभग 180 किलोग्राम मांस के साथ छुरा व चाकू जैसे धारदार हथियार बरामद किए। बताया गया कि मौके पर कुल छह लोग मौजूद थे, लेकिन पुलिस ने केवल आस मोहम्मद और दिलशाद नामक दो व्यक्तियों को ही हिरासत में लिया, जबकि अन्य चार को वहां से जाने दिया गया। हिंदू संगठनों का आरोप है कि जब उन्होंने इस पूरे मामले में लिखित शिकायत देने का प्रयास किया, तो पुलिस ने उसे लेने से इनकार कर दिया। पुलिस ने कथित तौर पर कहा कि इसकी आवश्यकता नहीं है। इसके बाद, केवल हल्की धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को थाने से ही रिहा कर दिया गया। आरोप है कि रिहाई के बाद आरोपी गांव पहुंचे और उन्होंने कथित तौर पर गाली-गलौज, नारेबाजी व आतिशबाजी करते हुए हिंदू समाज को खुलेआम धमकी दी। इस घटना से आसपास के गांवों में भय और रोष का माहौल बन गया है। हिंदू संगठनों ने मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, इस मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.