• Sun. May 24th, 2026

आगरा के युवक की फरह थाना क्षेत्र के गड्डे में शव मिलने से फैली सनसनी

ByVijay Singhal

Dec 9, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आगरा के रहने वाले युवक का फरह थाना क्षेत्र स्थित किरारई गांव के पास गड्ढे में शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक शहजादपुर स्थित अपने फूफा के बेटे की लग्न सगाई में आया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि रविवार प्रातः शहजादपुर गुर्जर मार्ग पर पड़ने वाले किरारई गांव के पास सड़क किनारे युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक की पहचान आगरा के थाना कागारौल स्थित भगा का नगला निवासी राहुल (20) के रूप में हुई। परिजन को सूचना दी तो वह भी मौके पर पहुंच गए। पिता राकेश बघेल ने बताया कि शनिवार को उनके साले जसवंत के बेटे रंधीर की लग्न सगाई का कार्यक्रम था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राहुल बाइक से शहजादपुर आया था। रात को लौटते समय गांव किरारई के पास गड्ढे में पड़ा मिला। गड्ढे में पानी भरा था और पास ही उसकी बाइक पड़ी थी। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि रात में युवक को गड्ढा दिखाई नहीं दिया और पानी भरे गड्ढे में गिर गया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.