• Sat. Jul 11th, 2026

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने किए ठाकुर श्रीराधा दामोदर के दर्शन

ByVijay Singhal

Jan 17, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन के सेवाकुंज क्षेत्र स्थित प्राचीन ठाकुर श्रीराधा दामोदर मंदिर में मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय (आईपीएस) ठाकुर श्रीराधा दामोदर लाल जू महाराज के दर्शन हेतु पधारे।मन्दिर के वरिष्ठ सेवायत आचार्य करुण गोस्वामी महाराज ने विधिवत रूप से देहरी पूजन करवाया।साथ ही उनको मन्दिर का महत्व बताया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने ठाकुरजी के दर्शन कर मन्दिर की चार परिक्रमा भी की।साथ ही इस्कॉन के संस्थापक श्रील प्रभुपाद की मूल भजन कुटीर और रसोई के दर्शन किए।इसके अलावा मन्दिर की विजिटर बुक में अपने सुखद अनुभव को व्यक्त किया।उनके साथ सीओ सिटी सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी गण भी थे।
मन्दिर के सेवायत आचार्य कृष्ण बलराम गोस्वामी महाराज एवं आचार्य पूर्ण चन्द्र गोस्वामी महाराज ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय को शॉल ओढ़ाकर एवं ठाकुरजी का चित्रपट, पटुका, प्रसादी माला आदि भेंट कर सम्मानित किया।साथ ही मंदिर का विशेष प्रसादम भी प्रदान किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.