• Mon. Feb 23rd, 2026

जय गुरुदेव आश्रम के सुरक्षाकर्मी ने लाठी-डंडे से किया वार, मजदूरों ने लगाया जाम,एससी एसटी में मुकदमा दर्ज

ByVijay Singhal

Aug 25, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर चौराहे के समीप रविवार को दोपहर बाद उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब जय गुरुदेव आश्रम के सुरक्षाकर्मी ने एक राजमिस्त्री मजदूर पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में मजदूर का हाथ टूट गया। घटना से गुस्साए अन्य मजदूरों ने चौराहे पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। जानकारी के अनुसार, कृष्णा नगर चौकी अंतर्गत जय गुरुदेव आश्रम के बाहर मजदूरी की तलाश में कई मजदूर बैठे रहते हैं। रविवार को इसी दौरान एक सुरक्षाकर्मी और मजदूर के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि सुरक्षाकर्मी ने मजदूर पर हमला कर दिया। घायल मजदूर दर्द से कराहता रहा, वहीं मौके पर मौजूद साथी मजदूरों ने सड़क जाम कर पुलिस कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूरों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने घायल मजदूर को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं, घटना के बाद आरोपी सुरक्षाकर्मी मौके से फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर सुरक्षाकर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में एससी-एसटी एक्ट और मारपीट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने कहा कि जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से क्षेत्र के मजदूरों में आक्रोश है और वे लगातार आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.