हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गणित और विज्ञान में विद्यार्थियों की रुचि बढ़ाने के लिए राजकीय विद्यालयों में कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्रों को विज्ञान-गणित किट उपलब्ध कराई गई है। जिले के 36 विद्यालयों में यह किट उपलब्ध कराई गई हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गणित को समझने के लिए विद्यार्थियों को अक्सर परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसको देखते हुए राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से गणित को रुचिकर बनाने के लिए गणित किट उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि माध्यमिक स्तरीय शिक्षा को विज्ञान परक बनाने के उद्देश्य से यह किट दी गई है। उन्होंने बताया कि यूपी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों में एनसीईआरटी द्वारा तैयार किया गया पाठ्यक्रम लागू है। गणित और विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों द्वारा नित नए वैज्ञानिक नवाचार को बढ़ावा देने में यह किट काफी मददगार साबित होगी। विज्ञान-गणित किट जहां एक ओर विद्यार्थियों को आसानी से प्रायोगिक कार्य करने की सुविधा देगी। वहीं पोर्टेबल विज्ञान किट द्वारा हाईटेक प्रयोगशालाओं में कम सामग्री खर्च करके पाठ्यक्रम के सभी चैप्टर्स को समझने की राह भी आसान होगी। डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि गणित व विज्ञान किट से विद्यार्थियों की अपने विषय पर पकड़ मजबूत होगी। वह गहराई से विषय को समझकर ज्ञान अर्जित कर सकेंगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
