हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
पांच दिवसीय महोत्सव की तैयारियां तेज, अनेक चित्रकार और कलाकार दिखाएंगे अपनी प्रतिभा
मथुरा। उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा गोकुल और रमणरेती के मध्य स्थित रसखान समाधि पर 10 से 14 अक्टूबर 2023 तक पांच दिवसीय दिवसीय ‘सांझी महोत्सव’ का आयोजन होगा। इसके सह प्रायोजक जीएलए विश्वविद्यालय है। महोत्सव में अनेक कलाकार और चित्रकारों को सरकारी मंच पर प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के ब्रज संस्कृति विशेषज्ञ डा उमेश चन्द्र शर्मा के अनुसार महोत्सव में प्रातः 11 बजे से सायं 04 बजे तक अनेक चित्रकार विभिन्न प्रकार की रंग-बिरंगी सांझी कैनवास पर तैयार करेंगे।
समूचे रसखान समाधि प्रांगण में *आकर्षक रंगोली* भी सजायी जाएंगी। ये *रंगोली स्कूली छात्र व छात्राओं द्वारा भी सजायी जाएंगी*। बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे रंगोली बनाएंगे। सेल्फी लेने के लिए भी लोग बड़ी संख्या में पहुंचेगे। इस बार चित्रकारों में खजानी बूमैन इंस्टीट्यूट की छात्राएं भी सांझी बनाएंगी।
महोत्सव में सायं काल 04 से 07 बजे के मध्य *सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या, जिकड़ी भजन, रसखान के बोल* कार्यक्रम होंगे। रसखान के पदों पर आधारित संगीत मयी इस प्रस्तुति के कार्यक्रम की तैयारियां गीता शोध संस्थान में चल रही हैं।
पहले दिन 10 अक्टूबर को सायं 05 बजे से रसखान समाधि के ओपन एयर थियेटर (ओएटी) में गायक बिहारी लाल की भजन संध्या होगी। दूसरे दिन 11 अक्टूबर को सायं काल किशोरी शरण का समाज गायन होगा। तीसरे दिन 12 अक्टूबर को सायं काल महाभारत के प्रसंगों पर जिकड़ी भजन की प्रस्तुति कु. सुनीता छौंकर द्वारा दी जाएगी। 13 अक्टूबर को रसखान के बोल कार्यक्रम होगा। 14 अक्टूबर को रासलीला का आयोजन होगा।
उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने सभी प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षकगण, *समस्त छात्र व छात्राओं से इस महोत्सव* को सफल बनाने की अपील की है। स्कूली बच्चे भव्य व सुरम्य रसखान समाधि स्थल पर सांझी मेला में रोजाना अलग अलग टुकड़ियों में पहुंचेंगे। समाधि स्थल पर रसखान के जीवन पर बनायी फिल्म भी दिखायी जाएगी। छात्र व छात्राएं रंगोली बनाने पहुंचेगी। महोत्सव से संबंधित जानकारी के लिए गीता शोध संस्थान वृंदावन के कोआर्डीनेटर चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार से फोन 98979 35394 से संपर्क किया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि विगत वर्ष भी आठ दिवसीय महोत्सव उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद और जीएलए विश्वविद्यालय ने संयुक्त रूप से सफलतापूर्वक आयोजित किया था।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
