• Thu. Feb 26th, 2026

RSS के संघ शिक्षा वर्ग का हुआ समापन:वृंदावन में 29 जिलों के 348 शिक्षार्थी हुए शामिल, 20 दिन से चल रहा था

ByVijay Singhal

Jun 18, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में चल रहे 20 दिवसीय ब्रज प्रांत संघ शिक्षा वर्ग के प्रथम वर्ष का समापन हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवा ध्वज को स्थापित कर संघ प्रार्थना के साथ किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ के पश्चात वर्ग में आए शिक्षार्थियों ने विभिन्न प्रशिक्षण का प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बृज प्रांत का संघ शिक्षा वर्ग 20 दिनों से परमेश्वरी देवी धानुका सरस्वती विद्या मंदिर वृंदावन में चल रहे बृज प्रांत के 8 विभागों के 29 जिलों से कुल 348 शिक्षार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे संघ शिक्षा वर्ग (प्रथम वर्ष) का समापन हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवा ध्वज को यथा स्थान पर आसीन कराकर संघ की प्रार्थना से हुआ। शुभारंभ के पश्चात वर्ग मे आये हुये शिक्षार्थियों द्वारा दण्ड, नियुद्ध, योगसान,यष्टि प्रयोग, योग एवं विभिन्न प्रकार के खेल,सामुहिक आदि का प्रशिक्षण प्रदर्शन किया। घोष वादकों ने विभिन्न प्रकार की रचना बजाई। जैसे वंशी में मीरा तिलंग, बंगश्री ,भूप, उदय, शिवराज, किरण श्रृंग वशी ,शंख में सोनभद्र, श्री राम,चेतक,परमार्थ आनक आदि का प्रदर्शन किया। वर्ग मे दिये गए प्रशिक्षण को देखने आये हुए अतिथि प्रदर्शन देखकर रोमांचित हो उठे । इस दौरान शिक्षार्थियों द्वारा किया गया शारीरिक और युद्ध प्रदर्शन देख सभी अचंभित हो गए। प्रदर्शन के उपरांत कार्यक्रम के अध्यक्ष गौ भक्त एवं राम कृष्ण कथा वाचक ठाकुर संजीव कृष्ण महाराज ने कहा कि संघ अपने स्वयं सेवक को इतना उच्च मानकों का प्रशिक्षण देता है की स्वयं सेवक को समाज मे आर्दश की दृष्टि से देखा जाता है । संघ का स्वयं सेवक होना गर्व की बात है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद आप सभी का एक नया जीवन शुरू हुआ है । त्याग, तपस्या और अनुशासन के साथ आप संघ के संस्कार लेकर यहा से जा रहे है उसका लाभ अवश्य ही समाज को प्राप्त होगा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता क्षेत्र प्रचारक महेन्द्र जी ने कहा कि हिन्दू और हिंदुत्व शब्द साम्प्रदायिक शब्द नही है। ये प्राचीन शब्द है, सनातन शब्द है हमारा राष्ट्र प्राचीन हिन्दू राष्ट्र है। सर्वे भवन्तु सुखिनः की कामना करना हमारी संस्कृति है। संघ को 2025 मे 100 वर्ष पूर्ण होने जा रहे है। इस यात्रा मे संघ ने अनेक विरोध, संघर्ष और प्रतिबंधों को झेला है। आज संघ विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। पूरे देश मे हिंदुत्व का वातावरण खड़ा हुआ है ।केवल सरकार नही सम्पूर्ण समाज को राष्ट्र प्रेम ओर देश हित के कार्य करने वाले होना चाहिए तभी देश पुन: विश्व गुरू बन सकता है। आपसी मतभेद, छुआछूत, जातिवाद ,परिवार व्यवस्था आदि पर ध्यान देना होगा। इससे पूर्व अमृत वचन,गौरव संस्कृत में रामकृष्ण एवं एकल गीत भारतेन्दु जी परशुरामपूरी ने कराया। कार्यक्रम मे प्रांत प्रचारक हरीश जी, वर्ग पालक सह प्रांत प्रचारक धर्मेद्र जी , घोष वर्ग पालक प्रांत सह प्रचार प्रमुख कीर्ति कुमार जी, वर्ग मे मुख्य शिक्षक आनंद कुमार, वर्ग बौद्धिक प्रमुख प्रमोद कुमार, क्षेत्र प्रचारक जगदीश जी,अखिल भारतीय घोष प्रमुख रामचन्द्र हरिशंकर, वर्ग कार्यवाह अजय , प्रांत सह सेवा प्रमुख उमेश ,घोष प्रमुख ललित, राजपाल बरेली, प्रांत संगठन मंत्री उमाकांत, क्षेत्र धर्म जागरण प्रमुख ईश्वर दयाल, प्रांत कार्यवाह प्रमुख राजकुमार जी,विभाग प्रचारक अरुण कुमार , विधायक श्री कांत शर्मा,राजेश चौधरी, पूरण प्रकाश,बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा,मेयर विनोद अग्रवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत शर्मा,नारायण दास अग्रवाल,जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, जिला संघचालक दास विहारी अग्रवाल, प्रांत धर्म जागरण प्रमुख दिनेश लवानिया, जिला प्रचारक चन्द्रशेखर,जिला कार्यवाह अरुण,जिला बौद्धिक प्रमुख शुसील, नगर प्रचारक भोज प्रताप, नगर प्रचार प्रमुख विजय यतेंद्र प्रताप, धर्मपाल सोलंकी, वैभव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.