• Sat. Jul 4th, 2026

प्रेमानंद महाराज की तबीयत कुशलक्षेम जानने पहुंच रहे हैं संत

ByVijay Singhal

Jul 29, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।  वृंदावनवासी संत श्रीहित प्रेमानंद महाराज के गोलोकवासी होने की अफवाह फैलने के बाद संत समाज उनकी कुशलक्षेम जानने उनके आश्रम पहुंचने लगा है। कई संत-महंत प्रेमानंद महाराज के पास पहुंचे और बताया कि उनके गोलोकवास की खबर ने अंदर तक हिला दिया। ऐसे में रहा नहीं गया और वह उनके दर्शन को पहुंचने लगे। वृंदावन के रमणरेती मार्ग पर है। उनके देश भर में लाखों की संख्या में अनुयायी हैं।करीब डेढ़ दशक से उनकी दोनों किडनी खराब हैं, उनकी नियमित डायलिसिस होती है। बीते रविवार को उनके गोलोकवासी होने की अफवाह इंटरनेट मीडिया पर फैल गई। हजारों की संख्या में अनुयायी उनके आश्रम पर पहुंचे। जब उनके पूर्णरूप से स्वस्थ होने की जानकारी मिली तो राहत की सांस ली। मूलरूप से कानपुर नगर के सरसौल ब्लाक के गांव अखरी निवासी प्रेमानंद महाराज लंबे समय से वृंदावन में रहकर श्रीजी की आराधना कर रहे हैं। करीब छह माह पहले उनसे आशीर्वाद लेने के लिए क्रिकेटर विराट कोहली पत्नी अनुष्का के साथ पहुंचे थे। प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए रात दो बजे ही वृंदावन के परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालु जुटने लगते हैं। उनके इंटरनेट मीडिया पर भी बड़ी संख्या में फालोअर हैं। खुद संत-महंत उनसे मिलने पहुंचते हैं। उनके गोलोकवास की अफवाह फैलने के बाद भी बड़ी संख्या में लोग उनके आश्रम पहुंचे, संत-महंत भी पहुंच उनका हाल जान रहे है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.