• Sat. Jul 4th, 2026

व्रन्दावन में संत प्रेमानंद अब आवासन से श्रीहित केलि कुंज के लिए नहीं करेंगे पदयात्रा

ByVijay Singhal

Dec 19, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज अब रात में भक्तों को दर्शन नहीं देंगे। यह निर्णय उन्होंने लगातार स्वास्थ्य में हो रही गिरावट और बढ़ती भीड़ के कारण लिया है। संत प्रेमानंद महाराज अब केवल एकांकी मुलाकात करेंगे। उनके आश्रम प्रबंधन द्वारा जारी किए गए संदेश में कहा गया है कि यह निर्णय अनिश्चित काल के लिए लिया गया है।
मथुरा। वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज छटीकरा स्थित एक आवासीय अपार्टमेंट में स्थित फ्लैट से रात ढाई बजे परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीहित केलि कुंज के लिए पदयात्रा करते नहीं जाएंगे। इस पदयात्रा के दौरान रात्रि में उनके दर्शन अनुयायियों को नहीं हो सकेंगे। यह जानकारी श्रीहित राधा केलि कुंज परिकर के हवाले से वृंदावन रस महिमा के नाम से फेसबुक एकाउंट पर दी गई है। रात 9 बजे डाली गई इस पोस्ट की पुुष्टि नहीं हो सकी है। पोस्ट के अनुसार संत द्वारा रात्रि में पदयात्रा न किए जाने के पीछे उनका स्वास्थ्य और बढ़ती भीड़ कारण बताया जा रहा है। संत प्रेमानंद विगत कई साल से नियमित रूप से अपने अपार्टमेंट में स्थित आवास से परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीहित राधा केलि कुंज आश्रम जाते हैं और यहां पूजन, भजन और सत्संग के साथ-साथ भक्त उनसे मिलते हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.