• Mon. May 25th, 2026

धीरेन्द्र कृष्ण की यात्रा में ब्रज से गए संत-महंत और रिसीवर

ByVijay Singhal

Nov 30, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री द्वारा निकाली जा रही सनातन हिंदू एकता यात्रा में नगर के संत-महंत, भागवताचार्य, मंदिरों के सेवायत गोस्वामी और तीर्थ पुरोहित शामिल होने के लिये गुरुवार को रवाना हुए। वृंदावन से गये दल के संयोजक आचार्य मृदुलकांत शास्त्री ने बताया कि आज सभी सनातनियों को एकजुट करने, जाति पात, वर्ग भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट होने की आवश्यकता है अन्यथा धीरे-धीरे सभी समाप्त हो जाएंगे। महामंडलेश्वर स्वामी चित्प्रकाशानंद, स्वामी नीलमणि दास, भागवत आचार्य सुमंतकृष्ण शास्त्री और पंडित बनवारी ने कहा कि जिस तरह पूरे विश्व में सनातनियों पर अत्याचार हो रहा है, बांग्लादेश में प्रतिदिन हिंदुओं को मारने, मंदिरों को तोड़ने की खबरें आ रही है वह अत्यंत भयावह है। यात्रा में आरके पांडे, गोकुल नगर पंचायत के अध्यक्ष संजय दीक्षित, श्री मान मंदिर सेवा संस्थान से सुनील सिंह, श्री लाडलीजी मंदिर के रिसीवर प्रवीण गोस्वामी, नंदगांव के सेवायत सुशील गोस्वामी, जीवनदत्त शर्मा, भागवत आचार्य राजू, विनय त्रिपाठी, मुकेशमोहन शास्त्री, हरिहर मुदगल, शैलेंद्र कृष्ण, अशोक शास्त्री, बलराम आचार्य, कृष्ण शास्त्री, बंसी दास, पार्षद सुमित गौतम, अंशुल शर्मा, द्वारकाधीश मोहन, नीलकंठ दास, लव सक्सेना, कृष्णा शर्मा, राहुल तिवारी, गोपाल दास, गुंजन शर्मा, सुशील गौतम आदि ब्रजवासी शामिल होने के लिये गये हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.