हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिघल
मथुरा। व्रन्दावन में vराष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा मातृ शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। मथुरा के रामलीला मैदान और वृंदावन के परमेश्वरी देवी धानुका सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की। मथुरा के रामलीला मैदान में आयोजित मातृ शक्ति सम्मेलन में भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह मुख्य वक्ता के रूप में शामिल रहीं। वृंदावन में आयोजित मातृ शक्ति सम्मेलन की अध्यक्षता सांसद हेमा मालिनी ने की। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अनुसांगिक संघटन महिला समन्वय द्वारा मातृ शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन के जरिए महिलाओं के द्वारा किए गए कार्यों पर चर्चा हुई। इसके अलावा महिलाएं समाज को कैसे अच्छे कार्यों के लिए जागरूक करेंगी इस पर भी वक्ताओं ने अपने विचार रखे। मथुरा और वृंदावन में आयोजित मातृ शक्ति सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मथुरा में सम्मेलन का शुभारंभ भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ने किया। वृंदावन में मां सरस्वती और मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया इसके बाद सांसद हेमा मालिनी ने भगवान को पुष्प अर्पित किया।सम्मलेन का शुभारंभ होने के बाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आईं सांसद हेमा मालिनी, साध्वी लक्ष्मी और महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि अनघा श्रीनिवासन, प्रतिभा शर्मा,लक्ष्मी गौतम का स्वागत भी किया गया।मथुरा में सम्मेलन के प्रारंभ में मंचासीन अतिथियों का स्वागत पूर्व चेयरमैन मनीषा गुप्ता , सुनीता अवस्थी, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूजा चौधरी, डा जमुना शर्मा, दीपांजली, नीलम खंडेलवाल, सावित्री देवी, पूनम दीक्षित ने पटुका ओढ़ाकर एवम श्रीफल भेंट कर के किया। सम्मेलन में मंचासीन अतिथियों का परिचय महानगर कार्य वाहिका प्रीति जी ने कराया। संचालन डा भारती एवम दिव्या ने किया। सम्मेलन में एकल गीत प्रिया ने एवं समूह गीत रचना चतुर्वेदी, प्रतीक्षा, अनुराधा, चित्रा, रिया, साक्षी ने कराया। वृंदावन में आयोजित मातृ शक्ति सम्मेलन को संबोधित करते हुए साध्वी लक्ष्मी ने कहा कि वर्तमान में राष्ट्रपति महिला हैं। भारतीय नारी ने सदैव देश का मान सम्मान बढ़ाया है। महिलाएं मन की इच्छा शक्ति को मजबूत करें कभी डर न लाएं आगे बढ़ें। साध्वी लक्ष्मी ने बताया कि वह 19 वर्ष की अवस्था में साधु बनी। कई समस्या आईं लेकिन बिना डरे आगे बढ़ती रहीं। सम्मेलन को संबोधित करते हुए साध्वी लक्ष्मी प्रिया ( जटा वाली मां ) ने कहा राष्ट्र सेविका समिति की स्थापना 1936 में लक्ष्मी बाई केलकर द्वारा महिलाओं की संगठन की स्थापना की। वास्तव में मातृ शक्ति राष्ट्र की आधार शिला है। किसी भी राष्ट्र के संरचना मातृ शक्ति के बिना करना संभव नहीं है। किसी भी राष्ट्र के विकास में उसकी पूर्ण विकास की कल्पना करना तब तक असंभव है जब तक उस में पूर्ण रुप से मातृ शक्ति का योगदान ना हो।सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहीं सांसद हेमा मालिनी ने कहा हम सबको बहुत अच्छा अवसर मिला है। भारत का समाज हमेशा नारी को पूज्य मानते है। बेटी पढती है तो पुरा परिवार शिक्षित होता है। जिला प्रचारक चन्द्र शेखर ने कहा हम कह सकते हैं कि महिलाओं ने अपने कर्तव्य, कर्मठता और सृजनशीलता के माध्यम से राष्ट्र-निर्माण और विकास में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया है। आज नारी ही पुरुषों के समान ही सुशिक्षित, समक्ष और सफल है। चाहे वह क्षेत्र सामाजिक, साहित्यिक, आर्थिक, राजनैतिक धार्मिक, खेल, कला, इतिहास, भूगोल, खगोल, चिकित्सा, सेवा, मीडिया या पत्रकारिता आदि कोई भी हो। मथुरा के रामलीला मैदान में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा की आज की माताओं बहनों को धनोपार्जन अवश्य करना चाहिए। जिससे उनकी क्षमताएं खूब बढ़ें परंतु उसके साथ साथ अपने परिवार को संस्कारित करने में भी अपनी उन क्षमताओं का उपयोग करना चाहिए। जो महिला अपने मायके और ससुराल में समन्वय बना लेती है, वहीं एक सुंदर समाज की रचना कर सकती है। उपस्थित महिलाओं में हुंकार भरते हुए उन्होंने कहा की ऐसी महिला बनिए जो अपनी संतानों को विधर्मी के आगे झुकने की नहीं लड़ने की शिक्षा दे। सम्मेलन की विशिष्ट अतिथि कथा वाचक कीर्ति किशोरी ने कहा की भारत की नारी के गौरव का वर्णन तो अपने ग्रंथों में भगवान ने स्वयं किया है। इस मथुरा की पावन धरती की मातृ शक्ति क्या नहीं कर सकती है, सारे संसार का भार उठाने वाले भगवान श्रीकृष्ण को जब यहां की मां अपने गर्भ में उठा सकती है तो ऐसा क्या है को यहां की मातृ शक्ति नहीं कर सकती। मातृ शक्ति सम्मेलन में राष्ट्र सेविका समिति की प्रांत बौद्धिक प्रमुख मालती , डा दीपा अग्रवाल, कविता बंटा, गुंजन, पूजा श्री जी नगर, मीरा मित्तल, नीरू सक्सेना, मीरा अग्रवाल, आशा अग्रवाल, कल्पना गर्ग, पार्षद रश्मि शर्मा, एडीजीसी प्रतिभा सिंह, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मुदिता शर्मा, शशि शुक्ला,कंचन झा,मनीषा पाराशर के अलावा आरएसएस के चंद्र शेखर जी,अरुण दीक्षित,श्याम प्रकाश आदि उपस्थित रहे।
