हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज रिपोर्ट प्रिन्स वर्मा
मथुरा। राया में महाकुंभ प्रयागराज में माला बेचकर प्रसिद्ध हो चुकी हर्षा रिछारिया का राया आगमन पर कस्वा वासियो ने जोरदार स्वागत किया। सनातनियो को जोड़ने के लिए वृंदावन से संभल तक 175 किलोमीटर की दूरी तय कर सनातन युवा जोड़ो पैदल यात्रा को निकली साध्वी हर्षा का बलदेव मार्ग पर समाजसेवी भूपेश अग्रवाल ने स्मृति चिन्ह देकर जोरदार स्वागत किया। वृंदावन से प्रारंभ हुयी उक्त पदयात्रा 21 अप्रैल को संभल पहुचेगी। इस दौरान ब्रज प्रान्त धर्माचार्य मुकुंद दास महाराज महन्त रामदास महाराज योगी अजय आदित्यनाथ गोरखपुर वीर प्रताप सिंह मात्र शक्ति विश्व हिंदू परिषद सयोजिका प्रियंका सह सयोजिका उषा चौधरी हेमा चौधरी सयोजिका प्रखंड नरेश रावत पुनीत चौबे सचिन अग्रवाल मनोज अग्रवाल हरीश गर्ग शिवानी चौधरी आकाश चौधरी पहलवान आदि मौजूद रहे। विश्राम के बाद पदयात्रा अलीगढ़ के लिए प्रस्थान कर गयी।
7455095736
 
  Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes

 
 