• Tue. May 19th, 2026

रिफाइनरी में ठेके दिलाने के नाम पर हड़पे 58 लाख रुपये

ByVijay Singhal

Oct 22, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा रिफाइनरी में ठेके दिलवाने के नाम पर 58 लाख रुपये हड़पने व रकम मांगने पर खुदकुशी की धमकी देने का मामला सामने आया है। एसएसपी के आदेश पर नौहझील पुलिस 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। चमन प्रकाश निवासी खाजपुर थाना नौहझील ने बताया कि वह नौसेना में कार्यरत है। गांव का रामकिशन जो कि वर्तमान में टाउनशिप में रह रहा है वह मुझसे मिला।कहा- रिफाइनरी में बेटा जयकिशन उच्च पद पर है। वह तुम्हें ठेका दिलवा देगा। 2-4 साल जब सेवानिवृत्त हो जाओ तो ठेकेदारी कर लेना। वह पिता-पुत्र के बहकावे में आ गया। ठेके के नाम पर फर्जी दस्तावेज दिखाकर धीरे-धीरे 58 लाख रुपये ले लिए। रकम मांगने पर जयकिशन ने फोन पर अभद्र व्यवहार किया। परिवार के साथ घर गया तो चेक दे दिए गए। कहा गया कि खाते में रकम आने पर बता दूंगा चेक कैश करा लेना। फिर कहने पर कहा-दबाव बनाओगे तो मैं खुदकुशी कर लूंगा और सुसाइड लेटर में तुम्हारा नाम लिख दूंगा। 5 नवंबर 2023 को पत्नी व भाई के साथ टाउनशिप स्थित घर गया तो जयकिशन के पिता, पत्नी,सास, ससुर व आदि लोगों ने गाली-गलौज करते हुए भगा दिया। कहा- अब घर आए तो एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज करा दूंगा। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि चमन प्रकाश की तहरीर पर व एसएसपी के आदेश पर रामकिशन, जयकिशन, जयकिशन के ससुर, सास,पत्नी, ललितराज, विद्या भूषण, गौरव अग्रवाल, दीक्षा भारद्वाज, मृदुल सिंह, चंद्र मोहन वर्मा, कृष्ण, सूरती लाल यादव समेत 16 पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.