• Mon. Feb 9th, 2026

जन्माष्टमी पर रोडवेज की बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे

ByVijay Singhal

Jul 29, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जन्माष्टमी पर रोडवेज की बसें अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। मथुरा आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य तक वापस भेजने की तैयारी शुरू की जा चुकी है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने परिवहन निगम को पूर्व के वर्षों में की गई तैयारियों को देखते हुए इस वर्ष की तैयारी करने का आदेश दिया है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मथुरा में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु 26 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आएंगे। इन श्रद्धालुओं को वापस उनके गंतव्य जाने के लिए कोई परेशानी न झेलनी पड़े इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। रोडवेज निगम को आदेशित कर दिया है। इसके अलावा रेलवे के अधिकारियों के साथ भी बैठक की जाएगी। भारी संख्या में यात्री ट्रेनों के जरिये भी मथुरा आएंगे। इनकी सुरक्षा व भीड़ प्रबंधन के इंतजाम मथुरा जंक्शन, मथुरा छावनी स्टेशन पर किए जाने हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.