हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रोडवेज बस में सफर कर रहे लोकतंत्र सेनानी से अभद्रता करने का मामला सामने आया है। लोकतंत्र सेनानी की शिकायत के बाद एआरएम ने परिचालक को चेतावनी पत्र जारी किया है। घटना 17 मई की बताई जा रही है। लोकतंत्र सेनानी सुशील गुप्ता ने बताया कि वह दो अन्य लोकतंत्र सेनानियों के साथ बाराबंकी से मथुरा घूमने आ रहे थे। लखनऊ के आलमबाग बस अड्डे से उन्होंने मथुरा के लिए बस पकड़ी। आरोप है कि लोकतंत्र सेनानी का कार्ड देखने के बाद बस परिचालक ने उनसे अभद्रता की। बीच रास्ते में बस से नीचे उतार दिया। उन्होंने तत्काल इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से की। लेकिन मदद नहीं मिल पाई। उन्होंने मामले की शिकायत 24 मई को जनसुनवाई पोर्टल पर की। शिकायत सामने आने के बाद एआरएम ने परिचालक को चेतावनी पत्र जारी किया है। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि परिचालक ने अज्ञानता वश लोकतंत्र सेनानी से टिकट को लेकर अभद्र व्यवहार कर दिया था। परिचालक को भविष्य में इस तरह का कोई कार्य न करने की चेतावनी दी गई है। घटना की पुनरावृत्ति होने पर परिचालक को कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
