• Mon. Jul 6th, 2026

जिलाधिकारी समस्त अधिकारियों एवं छात्र छात्राओं को दिलायी गई सड़क सुरक्षा शपथ

ByVijay Singhal

Jan 23, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज विजय सिंघल
मथुरा 23 जनवरी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर आयोजित ’’सड़क सुरक्षा माह’’ के अन्तर्गत ’सड़क सुरक्षा मानव श्रृंखला’ एवं सड़क सुरक्षा शपथ दिलायी गई। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय शंकर दूबे सहित अन्य अधिकारीगणों ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की जयन्ती पर विशाल मानव श्रृंखला बनायी एवं पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य, पंचायत, नगर निगम, राजस्व, शिक्षा, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट, सिविल डिफेंस, होम गार्डस, समस्त विभागों के अधिकारी व कर्मचारी, एन0जी0ओ0, स्वयं सेवी संस्थाओं, सदभावना, सामाजिक संगठनों, स्कूल एवं काॅलेजों के छात्र-छात्राओं आदि के साथ सड़क सुरक्षा की शपथ ली।
 इस अवसर पर आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किए जाने हेतु कलेक्ट्रेट गेट से बांयी ओर टैंक चैराहा तथा कलेक्ट्रेट गेट से दांयी ओर तहसील तक ऐतिहासिक वृहद ’सड़क सुरक्षा मानव श्रृंखला’ बनाई गई। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन कलेक्ट्रेट मुख्य द्वार पर किया गया।
मानव श्रृंखला में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों के ऐतिहासिक जनसैलाब को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जिलाधिकारी ने ’’सड़क सुरक्षा शपथ’’ भी दिलायी गई। इसके अतिरिक्त तहसील मुख्यालयों पर उप जिलाधिकारी, ब्लाक मुख्यालयों पर खण्ड विकास अधिकारियों एवं पंचातयों सचिव व प्रधानों की अगुवाई में ’सड़क सुरक्षा मानव श्रृंखला’ बनायी गई तथा सड़क सुरक्षा शपथ दिलायी गई।
 श्री सिंह ने मानव श्रृंखला का अवलोकन करते हुए मानव श्रृंखला में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। जागरूकता से सडक दुर्घटनाओं को नियंत्रित किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में सड़क सुरक्षा माह के तहत आज एक विशेष कार्यक्रम ’’सड़क सुरक्षा मानव श्रृंखला’’ का आयोजन किया गया है, जिसमें यह प्रयास किया गया है कि अधिक से अधिक लोगों तक सड़क सुरक्षा के नियमों की जागरूकता हेतु मानव श्रंृखला बनायी गई है। उन्होने कहा कि यह बहुत हर्ष की बात है कि इसमें जनपद के लोगों ने भारी संख्या में प्रतिभाग किया है।
जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा शपथ दिलायी जिसमें कहा कि प्रतिज्ञा करते हैं कि हम सड़क पर सदैव यातायात नियमों का पालन करेंगे तथा सुरक्षित यात्रा हेतु सदैव दो पहिया वाहन चालाते समय स्वयं व पीछे बैठे व्यक्ति को बीआईएस मानक वाले हेलमेट अवश्य पहनेंगे व पहनायेंगे। चार पाहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगायेंगे, लेन ड्राईविंग के नियमों का पालन करेंगे, गलत दिशा में वाहन नहीं चलायेंगे, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करेंगे, शराब पीकर या नशे की हालत में वाहन नहीं चलायेंगे, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद हेतु सदैव तत्पर रहेंगे एवं घर पर बच्चे इंतजार कर रहे हैं अतः मैं सदैव सुरक्षित व सावधानी से वाहन चलाऊंगा की शपथ दिलायी। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय शंकर दूबे , डिप्टी कलेक्टर दीपिका मेहर, जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्रा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण, छात्र-छात्राएं एवं भारी संख्या में जनसमुदाय उपस्थित रहा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.