• Tue. Mar 31st, 2026

मथुरा में बिजली चोरी से चलता मिला आर ओ प्लांट, लाखों रु का लगेगा जुर्माना

ByVijay Singhal

Jun 28, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महानगर के लक्ष्मीनगर इलाके में सब डिवीजन एवं विजिलेंस की संयुक्त टीम ने गुरुवार तड़के कार्रवाई करते हुए लक्ष्मीनगर बलदेव रोड स्थित श्रीजी धाम लोहवन बगीची क्षेत्र में बिजली चोरी से आरओ प्लांट चलते पकड़ा है। यहाँ करीब 24 किलोवाट लोड मिला मौके पर से अतिरक्त केबल जब्त की गई है। इसके अलावा चार अन्य स्थानों पर भी टीम ने चोरी पकड़ी है। टीम में एसडीओ सचिन द्विवेदी जेई सुशील कुमार जेई विजिलेंस किशन के अलावा विजिलेंस टीम एवं बिजली कर्मी मौजूद रहे। कार्रवाई से क्षेत्र में अफरा-तफरी मची रही। बिजली चोरी में लाखों रुपये का जुर्माना संभावित है। इस कार्रवाई से एसई विजय मोहन खेड़ा एक्सईएन सिद्धार्थ रंजन को अवगत कराया गया है। मुख्य अभियंता मथुरा जोन एसके जैन के अनुसार बिजली चोरी रोको एवं बकाया वसूली अभियान चल रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.