• Mon. Apr 27th, 2026

रेस्तरां कर्मी को मारी गोली, खून से लथपथ होकर जमीन पर गिरा…फिर खुद ही बाइक चलाकर पहुंचा थाने

ByVijay Singhal

Apr 25, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना मांट की ग्राम पंचायत जाबरा के मजरा हैंद निवासी युवक वृंदावन स्थित बिकानो रेस्तरां में नौकरी करता है। देर रात घर वापस आते समय वृंदावन-डांगोली मार्ग पर गौशाला के समीप तीन अज्ञात लोगों बाइक को रुकवाने का प्रयास किया। बाइक नहीं रोकने पर उसे पीछे से गोली मार दी। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। गोली लगने के बाद वो बाइक चलाकर खुद थाने पहुंचा।
ग्राम पंचायत जाबरा के मजरा हैंद निवासी रिंकू पुत्र राजवीर सिंह वृंदावन में प्रेम मंदिर के समीप स्थित बिकानो रेस्तरां में नौकरी करता है। बुधवार देर रात को जब वह पेंटून पुल से होकर आ रहा था तभी वृंदावन-डांगोली मार्ग पर स्थित गौशाला के समीप तीन अज्ञात बाइक सवारों ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन रिंकू ने बाइक नहीं रोकी। हमलावरों ने पीछे से गोली मार दी। गोली रिंकू के बाई तरफ़ के कूल्हे में लग गई, जिससे वो लहूलुहान होकर गिर गया। इस दौरान हमलावर मौके से भाग निकले। घायल अवस्था में रिंकू खुद थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी वारदात  बताई। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक जसबीर सिंह ने बताया कि घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। और मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.