• Mon. Feb 9th, 2026

कोसीकलां में पुलिस पर हमले के मामले में 30 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

ByVijay Singhal

Mar 29, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां दिल्ली गेट पर सिपाहियों के साथ हुई मारपीट एवं पथराव के मामले में पुलिस ने 30 नामजद एवं अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बलवे का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार की रात साढ़े 10 बजे तीन सिपाही सादा वर्दी में कार से निकासा किसी मामले में आरोपी को पकड़ने गई थी, लेकिन आरोपी नहीं मिला। बैक करते समय कार वहां खड़े एक ई-रिक्शा से टकरा गई, जिससे दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिपाहियों ने दिव्यांग ई-रिक्शा चालक की पिटाई कर दी, इससे वहां भीड़ जुट गई। अन्य फोर्स भी पहुंच गई। इस दौरान पुलिस पर पथराव कर दिया, जिससे एक दरोगा की कार का शीशा टूट गया। तीनों सिपाही चोटिल हो गए। उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार ने आबिद, इमरान, आस मोहम्मद, असलम, रहीश, राशिद, ताहिर, आसिफ, बब्लू, आसिफ, शकील, युसुफ, अकील, मुल्ला जी, आस मोहम्मद, इरशाद, कामिल, जुबेर, इकराम सहित 30 नामजदों एवं अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस पर हमला कर सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट कर पथराव करने, जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल होने का मामला दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.