हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह के कबायला गांव में झगड़े के दौरान महिला को गोली मारने के मामले में पति ने चार नामजद एवं पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शनिवार रात को कबायला गांव में झगड़े व मारपीट के दौरान एक महिला के हाथ में गोली लग गई थी, जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। इस मामले में रविवार को नारायण सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पत्नी सरोज के साथ खेत से लौटकर घर आ रहे थे, तभी पास की एक झोपड़ी में घात लगाए बैठे उन्हीं के गांव के हरेंद्र, देवेंद्र, साहब सिंह, महेश और आधा दर्जन करीब अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। उसे बचाने के लिए जब पत्नी आई तो आरोपियों ने गोली चला दी जो सरोज के बाएं हाथ में लगी। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
