• Mon. Feb 9th, 2026

गोवर्धन में रंजिश को लेकर दो पक्षों में चली गोलियां,दोनों पक्षों के चार व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

ByVijay Singhal

May 25, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन थाना क्षेत्र के पलसों गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों ओर से गोलियां चलने से गांव में दहशत फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पहुंची, तब तक दोनों ही पक्ष के आरोपी फरार हो गए। किसी व्यक्ति ने गोलियां चलाते हुए आरोपियों की वीडियो बना ली। चौकी इंचार्ज ने वीडियो के आधार पर दोनों पक्षों के चार व्यक्तियों के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को राहुल पुत्र महादेव और नंदकिशोर पुत्र रामकुमार निवासी पलसों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों की तरफ से गोलियां चलाई गईं। इससे गांव में दहशत फैल गई। घटनाक्रम की सूचना पर चौकी इंचार्ज विनोद कुमार मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम के पहुंचते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना स्थल पर मौजूद किसी व्यक्ति ने गोलियां चलाने की वीडियो बना ली। वीडियो के आधार पर चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने राहुल, शिवम और दूसरे पक्ष के नंदू उर्फ नंदकिशोर सहित मथुरा प्रसाद निवासी पलसों के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जानकारी देते हुए गोवर्धन क्षेत्राधिकारी राममोहन शर्मा ने बताया कि पलसों गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच गोलियां चलने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक आरोपी मौके से भाग गए। घटनाक्रम का वीडियो मिला है। वीडियो के आधार पर चौकी इंचार्ज ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.