हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन की छत्तीसगढ़ कुंज में पेड़ों के अवैध कटान के मामले में महंत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाली की रंगजी चौकी क्षेत्र के टाटिया स्थान के पास अखाड़ा मालाधारी के निकट प्राचीन छत्तीसगढ़ कुंज परिसर में 27 सितंबर की देरशाम को अवैध रूप से पेड़ों का कटान किया गया था। मौके पर मौजूद लोगों ने कटर मशीन से पेड़ काटने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इलाका पुलिस ने मौके से इलेक्ट्रिक कटर मशीन बरामद कर ली। अब वन विभाग के अधिकारियों ने मामले की सुध ली। रविवार को वनरक्षक जयवीर सिंह ने कोतवाली में महंत गोपी किशनदास महाराज पर पेड़ों को कटवाने का आरोप लगाकर तहरीर दी। मौका मुआयना और जांच पड़ताल के बाद बुधवार को पुलिस ने महंत के खिलाफ वन अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
