• Tue. Apr 28th, 2026

गर्मी से मिलेगी राहत, आज और कल बारिश के आसार

ByVijay Singhal

Jun 14, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। प्रचंड गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली। दोपहर का तापमान लगातार चौथे दिन भी 45 डिग्री सेल्सियस रहा है। हालांकि शाम को धूल भरीं तेज हवाएं चलने से थोड़ी राहत मिली। वहीं मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को तेज हवा के साथ बारिश के आसार जताए हैं। ऐसे में दिन में बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बीते सप्ताह से लगातार प्रचंड गर्मी पड़ रही है। दिन में गर्मी और रात में बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान हैं। चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों ने इन दिनों शहरवासियों का हाल बेहाल कर रखा है। सुबह 8 बजे ही सूरज की किरणें तन झुलसाने लगती हैं। वहीं लू ने भी लोगों को व्याकुल कर दिया है। बीते मंगलवार से लगातार शहर का अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ऊपर जा रहा है। गर्मी के कारण इंसान तो क्या जानवर भी बेचैन नजर आ रहे हैं। राहगीर और दोपहिया वाहन चालक दुपट्टे और साफी आदि से मुंह ढककर निकल रहे हैं। हालांकि दिन में चलने वाली लू और सूरज की किरणों के लिए चेहरे और शरीर को ढकने की कवायद नाकाफी है। शुक्रवार दोपहर का अधिकतम तापमान 45 डिग्री रहा और न्यूनतम तापमान भी 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान मौसम शुष्क होने के कारण अगले 24 घंटों में विशेष परिवर्तन की संभावना है। शनिवार और रविवार को तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं। वहीं दिनभर धूल भरी हवाएं चलेंगे और बादल छाए रहेंगे। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि अगले सप्ताह से लगातार बारिश के आसार जताए जा रहे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.