हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महिला विकास और न्यायिक प्रक्रिया पर एक महत्वपूर्ण और विचारपरक पुस्तक “वूमेन डवलपमेंट एंड जुडिशियल प्रोसेस इन इंडिया,” का बुधवार को मुख्य अतिथि नवनीत कुमार द्वारा विमोचन किया गया। इस पुस्तक की लेखिका डॉ. महिमा सिंह गौड़ हैं जो सिंगापुर की प्रतिष्ठित लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। मुख्य अतिथि ने कहा यह पुस्तक न केवल महिलाओं के विकास और उनके अधिकारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान है बल्कि न्यायिक प्रक्रिया में महिलाओं की स्थिति व उनके अधिकारों को उजागर करती है। पुस्तक में भारतीय न्यायिक प्रणाली में महिलाओं की भूमिका और उनके विकास से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन विश्लेषण किया गया है। यह पुस्तक न केवल कानूनी पेशेवरों के लिए बल्कि समाज के सभी वर्गों के लिए भी महत्वपूर्ण संदर्भ सामग्री सिद्ध होगी। पुस्तक की लेखिका डॉ. महिमा सिंह गौड़ ने अपने संबोधन में कहा इस पुस्तक को लिखने का उद्देश्य भारतीय न्याय प्रणाली में महिलाओं की स्थिति और उनके विकास की यात्रा को समझना और उन चुनौतियों को उजागर करना है जिनका सामना महिलाएं आज भी कर रही हैं। अध्यक्ष बार एसोसिएशन ठा.मदन गोपाल सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता नन्द किशोर उपमन्यु द्वारा कहा गया कि यह पुस्तक नारी सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। कार्यक्रम में सर्वश्री कु. राहुल सिंह धर्मेन्द्र कुमार शर्मा सुधीर कुमार बंसल संजय गोविल अजय शर्मा रमाकांत भारद्वाज रविन्द्र शर्मा राकेश चतुर्वेदी दुर्गाप्रसाद रामवीर शर्मा राम सनेही शर्मा आदि अधिवक्तागण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता बृजेश शर्मा एडवोकेट द्वारा किया गया। इस अवसर पर न्यायालय के गणमान्य व्यक्ति विद्वान और पुस्तक प्रेमी उपस्थित थे। यह पुस्तक जल्द ही देशभर के प्रमुख बुक स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
